लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के निर्माण के लिए भूमि समर्पित करने वाले अन्नदाता किसानों का प्रथम उड़ान से लखनऊ आगमन पर स्वागत और संवाद के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम योगी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट से लखनऊ आए ‘जेवर’ के अन्नदाता किसानों और नागरिकों का हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया. इस बीच किसान की एक बेटी ने सीएम योगी से कहा कि ‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें.’
दरअसल, सीएम योगी सभी से संवाद कर रहे थे. इस दौरान डॉक्टर हीरा राशिद ने सीएम योगी का शुक्रिया अदा किया और उसने बताया कि जेवर का कैसे विकास हुआ. उसने अपने डॉक्टर बनने की कहानी भी सुनाई. हीरा राशिद ने सीएम योगी से कहा कि ‘आप भविष्य में प्रधानमंत्री बनें, उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
इसे भी पढ़ें : RTI के दायरे में आएगा श्रीराम मंदिर? कथित गबन की जांच के बीच नया मोड़, क्या होगा अगला कदम?
राशिद ने बताया कि पहले उसके इलाके में इतना विकास नहीं था. लेकिन धीरे-धीरे विकास हुआ. सुविधाएं आई और बिना किसी कोचिंग के उन्होंने नीट क्रैक किया था. उन्होंने सीएम से कहा कि ये सब आपकी वजह संभव हो पाया है. उन्होंने आगे कहा कि आज जिस तरह से प्रदेश में विकास चल रहा है उसके लिए उसने सीएम योगी को बधाई दी और कहा कि भविष्य में आप प्रधानमंत्री बनें.

