गुरदासपुर . पंजाब के गांव झबकरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के खेत में पीले रंग का पैकेट मिला. इसे देख कर किसान और आसपास के लोगों में खलबली मच गई. इसे गंभीरता से लेते हुए किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसे छानबीन करने के बाद जो नजारा सामने देखने को मिल उसे देख कर सभी के होश उठ गए.
जानकारी के मुताबिक, बीती देर शाम दीनानगर में थाना बहरामपुर के गांव झबकरा में किसान राहुल हरचंद अपने खेतों में काम कर रहा था. अचानक ट्रैक्टर चालक ने पीले रंग के लिफाफे में लिपटी संदिग्ध वस्तु देखी तो उसने तुरंत ट्रैक्टर रोक दिया और खेत के मालिक को इसकी सूचना दी. खेत के मालिक ने बहरामपुर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया.पुलिस द्वारा पैकेट की पूरी जांच की गई तो उसमें से 1 पिस्तौल 30 बोर और 1 मैगजीन बरामद हुई.

इस बीच जब इस संबंध में डीएसपी दीनानगर राजिंदर मिन्हास से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस बरामदगी के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई और संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. इस संबंध में बहरामपुर पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और पूरी जांच की जा रही है.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
