फरीदाबाद। अनंगपुर गांव निवासी एक किसान का शव कांत एन्क्लेव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बी.के. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने भाजपा पार्षद व उसके भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है।
किसान ने मरने से पहले करीब 20 मिनट की वीडियो भी बनाई है जिस में आरोपियों द्वारा परेशान पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सूरजकुंड में अनंगपुर घाटी तला मोहल्ला निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई जयपाल 27 दिसंबर को घर से कह कर गए थे कि वह देवेंद्र, गजेंद्र, जयपाल उर्फ जग्गे, विकल व दिनेश उर्फ डीके से मिलने जा रहे हैं। इन पर उनकी जमीन की बकाया धनराशि है और यह उसे बहुत दिनों से बहका रहे हैं, जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।

उनके भाई शाम तक घर लौट कर वापस नहीं आए तो भतीजा निखिल ढूंढते हुए कांत एन्क्लेव के जंगल में पहुंच गया। वहां देखा कि भाई जयपाल पेड़ पर फंदा बनाकर लटका हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को नीचे उतारा। परिवार को किसान की जेब एक सुसाइड नोट मिला।
- Rajasthan News: राजस्थान में मौत के सौदागर? मेडिकल काउंसिल महाघोटाले में पूर्व रजिस्ट्रार समेत 17 गिरफ्तार, पढ़ें SOG का खुलासा
- दिल्ली पुलिस ने हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली करने वाले संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश
- नीतीश के रोडमैप पर चलेगी NDA सरकार, समृद्धि यात्रा के समापन पर नितिन नवीन ने की मुख्यमंत्री के विजन की तारीफ
- CGPSC प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, मई में होगी मेंस की परीक्षा
- मैं सोफे पर सोता रहा, नर्स ने मां का हाथ थामे रखा…राहुल गांधी ने सुनाई अस्पताल की भावुक कहानी, बोले- मेरे लिए केरल की यही पहचान : राज्य में वोटिंग से 15 दिन वाद वोटिंग

