फरीदाबाद। अनंगपुर गांव निवासी एक किसान का शव कांत एन्क्लेव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बी.के. अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने भाजपा पार्षद व उसके भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है।
किसान ने मरने से पहले करीब 20 मिनट की वीडियो भी बनाई है जिस में आरोपियों द्वारा परेशान पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सूरजकुंड में अनंगपुर घाटी तला मोहल्ला निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई जयपाल 27 दिसंबर को घर से कह कर गए थे कि वह देवेंद्र, गजेंद्र, जयपाल उर्फ जग्गे, विकल व दिनेश उर्फ डीके से मिलने जा रहे हैं। इन पर उनकी जमीन की बकाया धनराशि है और यह उसे बहुत दिनों से बहका रहे हैं, जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।

उनके भाई शाम तक घर लौट कर वापस नहीं आए तो भतीजा निखिल ढूंढते हुए कांत एन्क्लेव के जंगल में पहुंच गया। वहां देखा कि भाई जयपाल पेड़ पर फंदा बनाकर लटका हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को नीचे उतारा। परिवार को किसान की जेब एक सुसाइड नोट मिला।
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां

