इदरीश मोहम्मद, पन्ना। विश्व पर्यटन ग्राम मडला में प्राकृतिक आपदा और लगातार फसल की तबाही से टूटे 32 वर्षीय किसान रणधीर यादव ने केन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के तीसरे दिन SDRF और NDRF की संयुक्त टीम ने आज घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर किसान का शव बरामद किया। ​रणधीर पहले पन्ना टाइगर रिजर्व में गाइड व ड्राइविंग का काम करते थे, लेकिन बूढ़े माता-पिता और छोटे बच्चों की देखभाल के लिए वह गांव लौटकर अपनी 2-3 एकड़ जमीन पर खेती करने लगे। 

READ MORE: Bhopal Fake Passport Scam: फर्जी पासपोर्ट मामले में STF का बड़ा खुलासा, 2 संदिग्ध हिरासत में; विदेशी फंडिंग की जांच शुरू

पिछले 7-8 वर्षों से लगातार सूखा और अतिवृष्टि की मार से खेती में भारी नुकसान हो रहा था। इस वर्ष भी मूसलाधार बारिश ने उनकी पूरी फसल बर्बाद कर दी, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में थे। ​14 सितंबर को खेत में चारा काटते समय वह नदी की ओर चले गए। नदी किनारे सिर्फ उनकी चप्पलें मिली थीं।

READ MORE: केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर! कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग, पांचवें दिन भी जल सत्याग्रह-चिता आंदोलन जारी

थाना प्रभारी बखत सिंह के अनुसार, पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। रणधीर अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। कमाऊ सदस्य के चले जाने से परिवार पर रोजी-रोटी का गहरा संकट आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल आर्थिक मदद की माँग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m