किसान नेता किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने कस्टडी में लेकर उनका इलाज जारी रखा है। इस मामले में हाई कोर्ट में आज सुनवाई थी, जिस पर पंजाब सरकार ने सफाई दी है।
सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर सवाल उठाया कि यदि डल्लेवाल वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं, तो फिर इस याचिका की आवश्यकता क्यों पड़ी है। कोर्ट ने सरकार को किसान नेता के घरवालों से उन्हें मिलने की इजाजत देने को कहा है।
आपको बता दें कि खन्नौर और शंभू बॉर्डर में किसान आंदोलन पर बैठे किसानों को बीते दिन पंजाब सरकार ने हटाया है। इसके लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने बड़े ही प्लानिंग के तहत काम किया और लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों को वहां से खदेड़ दिया। इसी तरह आमरणअ नशन पर बैठे हैं, किसान नेता डल्लेवाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिस पर किसान नेताओं ने आपत्ति जताई है।

आज हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान इस पर पंजाब सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि डल्लेवाल को उनकी सहमति से ही पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में रखा गया है। साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि डल्लेवाल फिलहाल पुलिस कस्टडी में नहीं हैं। साथ ही हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि डल्लेवाल के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाए। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई परसों तक स्थगित कर दी है और सरकार को ताजा स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश भी दिया है।
- Malaika Arora: अबाया पहन शेख जायेद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- कुछ जगहें दिल को छू जाती हैं
- हार्दिक पांड्या से मिलने 2,400 KM पैदल चला फैन, कहानी सुनकर हैरान हुए क्रिकेटर, घर वापसी का भी किया इंतजाम, देखे वायरल VIDEO
- US विदेश मंत्री रुबियो का भारत में प्रदर्शनों पर आया बयान, कहा- यह भारत का आंतरिक मामला, UN एक्सपर्ट्स की टिप्पणी पर कसा तंज
- करोड़ों का बीमा घोटाला और 14 साल की फरारी… ‘लेडी नटवरलाल’ को लखनऊ पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार
- Rajasthan Panchayat Election 2026: कल पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण में कब किस पद के लिए होगी वोटिंग? जानें पूरा शेड्यूल
