किसान आंदोलन को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल कोर्ट की तरफ बनाई गई कमेटी से मिलने के लिए तैयार हो गए हैं। इसके बाद कुछ अलग स्थिति बनने की संभावना है। कमेटी अपने तरफ से कई तरह के तर्क पेश कर किसान नेता को मानने की कोशिश कर सकते हैं।
कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हमने आंदोलन कर रहे किसानों को कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह से मिलने के लिए मना लिया है। उम्मीद है कि इस मीटिंग में कुछ सकारात्मक चीजे निकलेंगी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को जाएगी।

किसान नेता ने जताई थी नाराजगी
इससे पहले डल्लेवाल ने नाराजगी जताई थी साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में निदा भी की थी। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह को चिट्ठी लिखकर कहा था कि क्या वे मेरी मौत का इंतजार कर रहे थे। उन्हें कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल 4 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से मिला था लेकिन कमेटी को शंभू और खनौरी बॉर्डर आने का टाइम नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने कमेटी से मिलने के लिए इंकार कर दिया था और सिर्फ केंद्र सरकार से बात करने का फैसला किया का था.
- UPTET 2026 का परिणाम जारी, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए चयनित, जानिए तैनात शिक्षकों में से कितने लोगों को मिली सफलता
- Haryana Top News : हरियाणा में नई EV नीति लागू, महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भी टैक्स में राहत, 700 बेड का सरकारी अस्पताल बनेगा गुरुग्राम की बड़ी स्वास्थ्य सुविधा समेत दिनभर की बड़ी खबरें…
- खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी : खेल दिवस पर सीएम साय के हाथों 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार, देखें लिस्ट…
- कंटीले तारों में कैद सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा! ग्वालियर में फिर गरमाया विवाद, 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम
- इंड्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचांहा से लापता तीनों छात्र सकुशल बरामद


