आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बुधवार देर रात लगभग 12 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी।
वैसे तो उसके सेहत में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन कल से स्थिति चिंतनीय हो गई है। बुखार अधिक होने के कारण उनकी हाथों को नस नहीं मिल रहीं है, जिसके कारण उन्हें ड्रिप लगाने में भी मुश्किल हो रही है।
बताया जा रहा है कि किसान नेता को तेज बुखार और ज्यादा ठंड लगने की वजह से कंपकंपी आने की समस्या आ रही थी। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की वजह से 2 घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई है।
इससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बुधवार सुबह से ही स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था।

नहीं मिल रही नस
कमजोरी के कारण उनका शरीर इतना कमजोर हो गया है कि नस नहीं मिल रही थी जिसके कारण डॉक्टरों को बेहद प्रयास करना पड़ा। वहीं उनकी कपकपाहट से डॉक्टर टीम भी चिंता में आ गई थी। बड़े ही मुश्किल से बीती रात उनकी स्थिति को कंट्रोल में की गई लेकिन अब भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
- Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
- प्रेशर कुकर का ढक्कन धोने के बाद भी करता है बदबू, तो ध्यान से करें इस छोटे हिस्से की सफाई
- सहरसा के दबंग डॉक्टर पर भड़के पत्रकार, स्वास्थ्य मंत्री के दरबार में लगाई गुहार, बोले- जल्द हो कार्रवाई वरना….
- एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज: 50 लाख मुफ्त रजिस्ट्री का जिम्मा, राजस्व मंत्री करण वर्मा बोले- ‘विवाद की चिंता न करें, सरकार साथ है’
- खरगोन के कुंदा नदी में तैरता मिला शव: इलाके में फैली सनसनी; शिनाख्त और मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस



