आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बुधवार देर रात लगभग 12 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ी।
वैसे तो उसके सेहत में लगातार गिरावट आ रही है लेकिन कल से स्थिति चिंतनीय हो गई है। बुखार अधिक होने के कारण उनकी हाथों को नस नहीं मिल रहीं है, जिसके कारण उन्हें ड्रिप लगाने में भी मुश्किल हो रही है।
बताया जा रहा है कि किसान नेता को तेज बुखार और ज्यादा ठंड लगने की वजह से कंपकंपी आने की समस्या आ रही थी। मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की वजह से 2 घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई है।
इससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बुधवार सुबह से ही स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था।

नहीं मिल रही नस
कमजोरी के कारण उनका शरीर इतना कमजोर हो गया है कि नस नहीं मिल रही थी जिसके कारण डॉक्टरों को बेहद प्रयास करना पड़ा। वहीं उनकी कपकपाहट से डॉक्टर टीम भी चिंता में आ गई थी। बड़े ही मुश्किल से बीती रात उनकी स्थिति को कंट्रोल में की गई लेकिन अब भी स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

