संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में किसान के आत्महत्या के मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर पूर्व सीएम और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक मुकेश टंडन की सुपारी देने के आरोप हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व विधायक शशांक भार्गव का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के चलते फंसाया जा रहा है। उसी समय से परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विदिशा एसपी रोहित केसवानी के निर्देशन में एक SIT की टीम गठित की गई है। जांच के बाद सबूत के आधार पर धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे शिवराज सिंह और विधायक की हत्या की मिली सुपारी’, किसान ने पूर्व MLA पर लगाए गंभीर आरोप, कुछ देर बाद ट्रेन से कटकर हुई मौत
यह है पूरा मामला
बीते 27 अप्रैल को किसान गोविंद सिंह गुर्जर ने वीडियो बनाकर मौत को गले लगा लिया था। उसने आत्महत्या से पहले पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर शिवराज सिंह और भाजपा विधायक की सुपारी देने के आरोप लगाए थे। वीडियो के बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ था।

