किसान आंदोलन पर खन्ना और शंभू बॉर्डर पर डटे सैकड़ो से ज्यादा किसानों को पंजाब सरकार ने खदेड़ दिया है. उनके टेंट हटाने के साथ सभी को घर वापस भेजा गया वहीं कुछ बड़े किसान नेताओं की गिरफ्तारी की गई इस पूरे मामले में अब पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में बेहद रोष है। किसान इस पर आपत्ति जताते हुए कोर्ट में याचिका दायर किए थे जिस पर सुनवाई हुई है।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया था।
इसके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताया गया है। देर शाम हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है और डीजीपी को इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट सोमवार को दायर करने के आदेश दे दिए हैं।

डल्लेवाल की गिरफ्तारी गैर कानूनी
डल्लेवाल की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में बेहद नाराजगी है। उनकी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसके बाद अस्पताल में भर्ती कर उन्हें दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें किसी से मिलने की इजाजत भी नहीं थी जिसके कारण किसान बेहद नाराज हो गए। इस विषय में याचिका में कहा है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को बिना कोई नोटिस दिए और कारण बताए गिरफ्तार किया गया है, जोकि गैर कानूनी है। उन्होंने हाईकोर्ट से मांग की कि उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
- CG News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता सस्पेंड, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- ‘मोदी की काशी’ में सपा ने लगाई सेंध! वाराणसी शिक्षक सीट पर 4,898 वोटों से दी करारी मात, जानें कैसे पलटा पूरा बाजी
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबला, न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मैच 4-4 से ड्रॉ, युवराज वाल्मीकि की शानदार हैट्रिक
- बांधों में पानी का स्तर घटने से पेयजल और सिंचाई पर मंडराया संकट, जानिए पूरा मामला

