शंभू बॉर्डर। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से माहौल गरमा गया है। यहां बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हैं। पंजाब से किसान जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शंभू बॉर्डर के जरिए दिल्ली कूच करने आ रहे थे। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार इस आंदोलन में सभी जिले से किसान आ रहे हैं, जिन्हें जिले के नाकों में रोका जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाए गए हैं। साथ ही वॉटर केनिंग की व्यवस्था की गईं है जिससे किसानों के उपद्रव को रोक जा सके।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर से आज शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने बताया कि जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसना इकट्ठा होंगे। दोआबा और माझा की तरफ के किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर इकट्ठा होकर आगे के लिए कूच करेंगे।
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बनें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: सोमनाथ दर्शन कर लौटे 103 श्रद्धालु, सीएम नायब सैनी का जताया आभार
- कथित गौमांस को लेकर बवाल : मोहल्ले में बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम, स्थानीय लोगों ने जमकर मचाया हंगामा, कार्रवाई जारी
- नारनौल को मिली बड़ी सौगात: विजय अस्पताल में 250 बेड की नई OPD विंग का उद्घाटन, सितंबर से शुरू होगी अत्याधुनिक कैंसर यूनिट
- 8th Pay Commission Update : कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी, कब मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन और एरियर, समझिए पूरा हिसाब ?
