अमृतसर. एमएसपी MSP और अन्य मांगों को लेकर शंभू और खनौरी सीमाओं पर पिछले 11 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन मिल गया है। किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक पटियाला के पातड़ा में की गई, जहां आंदोलन को मजबूत करने के संबंध में चर्चा हुई।
आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
बैठक के बाद किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि 18 जनवरी को एक और बैठक की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा, आंदोलन को आगे बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।
बयानबाजी पर रोक
किसान नेताओं ने कहा कि आज तीन मंचों के नेता एक मंच पर हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि अब कोई भी साथी एक-दूसरे के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं करेगा।
जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती हालत
दूसरी ओर, खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार खराब हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार, डल्लेवाल का शरीर कमजोर हो रहा है और मांसपेशियां सिकुड़ने लगी हैं।

दो किसानों की मौत
खनौरी सीमा पर 10 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान जग्गा सिंह (80) का रविवार को निधन हो गया। वह फरीदकोट के निवासी थे। वहीं, 9 जनवरी को शंभू सीमा पर किसान रेशम सिंह (55) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
- आपसी विवाद में खूनी वारदात! दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत, मचा हड़कंप
- Bihar MLC Elections: बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग कल वोटिंग, 164 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
- 23 और 24 अक्टूबर को पानी की किल्लत, इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद
- Jharkhand Train News: ओडिशा में भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित, हावड़ा-जगदलपुर समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
- स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से छेड़छाड़ और अभद्रताः 6 महीने में दूसरी बार हरकत, पार्षदों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

