अमृतसर। पंजाब के पानी की रक्षा और बिजली संशोधन बिल के विरोध में पंजाब की प्रमुख किसान जत्थेबंदियों ने संघर्ष का ऐलान कर दिया है।
भारतीय किसान यूनियन राजेवाल सहित विभिन्न किसान संगठनों ने किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल और हरजिंदर सिंह लखोवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को अमृतसर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की और इसके बाद आंदोलन का बिगुल बजाया।

इस मौके पर किसान नेताओं ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की नीतियां एक जैसी हैं और उनकी बेरुखी के कारण पंजाब आज गंभीर हालात से गुजर रहा है। नेताओं का कहना था कि पंजाब के जल संसाधनों और किसानों के हितों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
- बांका में कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां तेज, 11 केंद्रों पर 10,692 वोटर करेंगे मतदान
- अमित शाह के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- चापलूसों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट नहीं करने चाहिए
- Ranchi Weather Update: दुर्गा पूजा के बीच रांची में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, पंडालों में उमड़ी भीड़ पर पड़ सकता है असर
- गैस रिसाव के बाद तीसरी मंजिल पर फटा सिलेंडर, जलकर खाक हुआ कमरा
- CM डॉ मोहन के आश्वासन के बाद भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलनः आउटसोर्स-ठेका कर्मचारियों के लिए निगम गठन पर बनी सहमति

