चंडीगढ़. किसान एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। पंजाब के अलग-अलग जिलों से वह निकालकर दिल्ली रवाना होने वाले हैं। किसानों ने आश्वासन दिया है कि यह उनका शांति और पैदल मार्च होगा जिसमें ट्रैक्टर ट्राली नहीं लाई जाएगी। रविवार को चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में रोड मैप जारी करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का पहला जत्था सुबह नौ बजे शंभू बार्डर से रवाना होगा और शाम तक अंबाला पहुंचेगा।
किसानों का यह पैदल मार्च होगा, जिसमें चार स्थानों में रुकने का कार्यक्रम है, लेकिन यह भी तय किया गया है कि शाम होने पर जत्था जहां भी पहुंचेगा वहीं, सड़क किनारे विश्राम करेगा। जत्थे में शामिल किसानों के आराम करने से लेकर खाने तक की व्यवस्था हरियाणा के किसान करेंगे। किसानों को कोई तकलीफ न हो इसका सारा इंतजाम किया गया है।

यह है तैयारी
किसान नेता के अनुसार उन्होंने दिल्ली कूच की बेहतरीन तैयारी करी है। इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है और कई जगहों को अंकित किया गया है। साथ ही सभी किसान भाइयों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है। धीरे-धीरे मार्च के लिए सभी किसान भाई इकट्ठा हो रहे हैं और बड़ी संख्या में दिल्ली कुछ करने की तैयारी कर रहे हैं। किसान हरियाणा में पैदल यात्रा करते समय जग्गी सिटी अंबाला पहला पड़ाव होगा, उसके बाद किसानों का जत्था मोहरा मंडी, खानपुर जट्टा और पिपली में रुकेगा।
- विघ्नहर्ता का महाउपाय : आज बुधवार की ढलती शाम से पहले कर लें यह काम, दूर होंगे सारे संकट!
- न ट्रंप के आगे झुके हैं और न ही कोई विदेशी दबाव है… UPI Payment Charges पर विपक्ष के आरोपों पर मोदी सरकार का आया जवाब
- ‘विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे’, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर PCC चीफ का तंज, छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कही ये बात
- ब्रेड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत, गले पर मिले निशान, जांच में जुटी पुलिस
- झारखंड में वंदे मातरम के दो छंद अनिवार्य करने की मांग, प्रदीप यादव ने CM हेमंत को लिखा पत्र



