किसानों की मांगों को लेकर खनौरी बॉर्डर पर 34 दिनों से अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद किया गया, इसमें लोगों का जबरदस्त समर्थन देखने को मिला तमाम किसान आए और इस बंद में शामिल हुए। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे सुबह से ही बंद था जो शाम को खुला और यातायात सामान्य हुआ।
किसान फसलों की MSP पर गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, इस आंदोलन में अब अहम विषय लोगों के लिए डिल्लेवाल की तबियत जो लगातार बिगड़ती जा रही है। डिल्लेवाल के समर्थन में उतरे किसानों ने सुबह 7 बजे हाईवे बंद कर दिए। अमृतसर-दिल्ली और जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर किसान बैठ गए जो अब शाम को खोला गया और लोगों कि आवाजाही शुरू हुई।

हुआ भारी नुकसान
फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि किसानों ने बंद की सूचना रेलवे को दी थी, जिसके बाद वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस सहित 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई। किसानों के धरने की वजह से रड्ड और शॉर्ट टर्मिनेट की गई रेलगाड़ियों से परेशान हुए 221 यात्रियों की तरफ से 173680 रुपये का रिफंड लिया गया। जिसमें जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से 157885 और जालंधर कैंट स्टेशन से 15795 का रिफंड शामिल है।
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान
