पंजाब भर में किसानों की तरफ़ से आज प्रदर्शन किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह प्रदर्शन शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर खाली कराने और किसानों को हिरासत में लिए जाने के कारण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ही किसानों ने कैबिनेट मंत्रियों के घरों का घेराव किया है। मंत्री के घर के बाहर भारी मात्रा में पुलिस और किसान मौजूद हैं।
किसान बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर के बाहर पहुंचे। हालत को देखते हुए इस दौरान कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई।

किसान कैबिनेट मंत्री के घर का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे है, लेकिन पुलिस की तरफ़ से उन्हें रोकने का प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दे कि पंजाब सरकार ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से खन्नौर और शंभू बॉर्डर को खाली करवाया है, लेकिन इससे किसानों के बेहद आक्रोश है जिसे लेकर अब यह प्रदर्शन किया गया हैं।
- पटना में सजेगी सितारों की महफिल, बापू सभागार में IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन
- ₹104 करोड़ बजट और 40 लोकेशन: रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली में प्रदूषण से निपटने का बनाया खास प्लान
- सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…
- भारत में लग्जरी कारों का दायरा बढ़ाने की तैयारी, चेन्नई और अहमदाबाद में खुलेंगी फेरारी की नई डीलरशिप
- Chhattisgarh News : दशहरा कार्यक्रमों के दौरान हादसे… कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, देखें VIDEO

