लुधियाना। नेशनल हाईवे किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी को धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इसके अंतर्गत उन्होंने टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया गया है।
इस पर टोल प्लाजा को सुरक्षा देने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा की बात भी लिखी है।
पत्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियंका मीणा ने डी.सी. को बताया है कि किसान संगठनों ने 26 जनवरी को भी टोल प्लाजा पर धरना लगाने के बारे में कहा है जिसके लिए टोल प्लाजा पर काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का प्रबंध किया जाए ताकि टोल प्लाजा पर कोई नुकसान न हो सके। उन्होंने बताया है कि 12 जनवरी को भी टोल प्लाजा पर कुछ संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को सुबह 11 से बाद दोपहर 3 बजे तक फ्री करवाया गया था। इसके चलते टोल कलेक्शन पूरी तरह से बंद रही थी।

गौरतलब है कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा पर 26 जनवरी को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक धरना लगाकर टोल को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया गया है।यही कारण है कि टोल प्लाजा ने सुरक्षा की मांग की है।
- परिसीमन पर खड़गे का PM मोदी को चौथा पत्र, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग; बोले- जल्दबाजी में न लाएं बिल
- Today’s Top News: टामन सोनवानी की जमानत याचिका खारिज, CM ने लापरवाह तहसीलदार को किया निलंबित, 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, सड़क हादसे में 2 भाईयों की मौत, स्वेच्छा से देह व्यापार करना अपराध नहीं-हाईकोर्ट … पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- राजस्थान में IAS-RAS के तबादले, दो RAS APO, किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- Bihar Top News 16 oct 2026: राजद विधायक के रिश्तेदार का मर्डर, रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार
- धामी सरकार को चाहिए कि… छोटी दुकान को तोड़ने की तैयारियों के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, जानिए पूर्व CM ने विरोध जताते हुए क्या कहा?

