MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों को आज से फिर खाद मिलेगी। डॉ मोहन यादव की सरकार ने खाद वितरण को लेकर बड़ा फैसला लिया हैं। 15 और 16 अगस्त को स्टॉक वेरिफिकेशन के चलते खाद की बिक्री बंद रही। 17 अगस्त से प्रदेशभर में खाद का नियमित वितरण फिर से शुरू किया जाएगा। खाद के स्टॉक का सत्यापन किया गया है, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का दावा है। करीब 82 लाख किसानों को राहत मिलेगी।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे। जहां वे केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। संगठन और प्रदेश के राजनीतिक हालात सहित केंद्रीय योजनाओं पर मंथन हो सकता है।
भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर
आज से हर 15 मिनट में भोपाल मेट्रो मिलेगी। नई समय-सारणी के तहत सप्ताह के सभी दिनों में 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन होगा। यात्रियों को अब मेट्रो के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कर्मचारी संगठनों का हल्लाबोल
शिक्षकों से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आज प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले होगा। TET अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस, पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक को मंत्रालय कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते की मांग है। इन मांगों को लेकर भोपाल कलेक्टर दफ्तर का घेराव किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
ट्विशा शर्मा मामले में आज सुनवाई
ट्विशा शर्मा मामले में आज अहम सुनवाई होगी। सीबीआई को आज अदालत में चार्जशीट/फाइनल रिपोर्ट पेश करेगी। अदालत ने सीबीआई को 17 अगस्त तक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया था। चार्जशीट अदालत में पेश होने के बाद सामने आएगा कि सेकंड पोस्टमार्टम और जांच में मौत की वजह को लेकर क्या निष्कर्ष सामने आया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत पर भी आज की कार्रवाई अहम मानी जा रही है। जमानत मिलना या न मिलना अदालत के आदेश और आज की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। चार्जशीट पेश होती है या नहीं, और गिरिबाला सिंह को जमानत मिलती है या नहीं ? आज मामले में बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


