अमृतसर. पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी सीमा पर 13 फरवरी 2023 से जारी किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने वाला है। इसी के मद्देनजर, किसान 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से पहले अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर किसान आज, 11 फरवरी से तीन महापंचायतों का आयोजन करने जा रहे हैं। पहली महापंचायत रतनपुर सीमा पर होगी।
डल्लेवाल ने सात दिन बाद शुरू की मेडिकल सहायता
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को 78 दिन हो गए हैं। उन्होंने सात दिन बाद मेडिकल सहायता लेनी शुरू कर दी है। इसके अलावा, किसान आज सुबह बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इस वजह से डल्लेवाल ने किया था इनकार
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पहले मेडिकल सहायता लेने से इनकार कर दिया था। पिछले सात दिनों से उन्होंने कोई इलाज नहीं लिया था। जब भी उन्हें ड्रिप लगाई जाती थी, नस 48 से 72 घंटे में बंद हो जाती थी, जिससे नई नस में ड्रिप लगानी पड़ती थी।
पिछले 20 से 22 दिनों से उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही थी, लेकिन इस दौरान उनके दोनों हाथों की नसें बंद हो गईं, जिससे डॉक्टरों को ड्रिप लगाने में कठिनाई होने लगी।

केंद्र सरकार से होगी बातचीत
हालांकि, सीनियर डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही। अब बीती शाम से उन्हें फिर से मेडिकल सहायता दी जाने लगी है। डल्लेवाल भले ही शारीरिक रूप से कमजोर नजर आ रहे हों, लेकिन उनका हौसला मजबूत बना हुआ है। उनका कहना है कि किसान केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक में अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे।
गौरतलब है कि कुछ दिनों बाद, 14 फरवरी को किसानों की बैठक केंद्र सरकार के साथ होने जा रही है। इस वजह से आंदोलनकारी किसान काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

