किसान एक बार फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी कर चुके हैं। इसे लेकर उन्होंने कल का दिन चुना है जिसमें कल जगह जगह रेल रोकी जाएगी। इसे लेकर बड़े पैमाने में तैयारी की जा चुकी है। जानकारी सामने आई है उसके हिसाब से 5 दिसंबर को पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक जाम करने की बड़ी घोषणा की है।
किसानों ने एक बार फिर “रेल रोको आंदोलन”कर ट्रेन के आवागम को प्रभावित करने वाले हैं। इस बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह कॉल दी है। आंदोलन के दौरान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रहेगी। इस आंदोलन में पंजाब के 19 जिलों में 26 स्थानों पर ट्रेनों को रोका जाएगा।
यह है किसानों की मांग किसानों ने अपनी कई मांगों को रखा है। इसमें प्रमुख मांगों बिजली सुधार बिल 2025 को रद्द करना, एमएसपी की कानूनी गारंटी, प्रीपेड मीटर हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाना शामिल हैं।

इस बारे में किसानों का मानना है कि सरकार उनकी बात को सुनना नहीं चाह रही है यही कारण है कि लगातार उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
- सऊदी अरब में हूती हमलों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, नागरिकों से कहा- दिशा निर्देशों का पालन करें
- रेखा सरकार ने ई-रिक्शा पर ड्राफ्ट जारी किया: लोगों से मांगा सुझाव, यात्रियों की संख्या और सामान का वजन तय हो सकता है
- GT Road पर आधी रात बड़ा हादसा, सेब से लदे कैंटर में पीछे से घुसी बस; 8 लोग गंभीर
- देवराज दीवान की पुण्यतिथि पर दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, बोले- चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही सरकार
- CJP पर भड़के छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन दास! बोले- ‘ये कॉकरोच हैं, रावण दहन पर इनका भी दहन कर दें’

