शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़े तालाब कैचमेंट एरिया में बने सौरभ शर्मा की सास के फार्म हाउस पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। सेवनिया गोंड इलाके में 11 अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया है।
सास रेखा तिवारी का भी फार्म हाउस था
बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया के 50 मीटर के दायरे में आने वाले निर्माण पर कार्रवाई की गई। फार्म हाउस पर बने बाउंड्री वॉल और टीन शेड को हटाया गया। स्विमिंग पूल पर भी बुलडोजर चला है। 11 अतिक्रमणकारियों में आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी का भी फार्म हाउस था। कैचमेंट एरिया को लेकर सर्वे करवाया था जिसमें 302 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए थे। 302 अवैध निर्माण में से करीब 50 पर बुलडोजर की कार्रवाई हो चुकी है।
हलवाई बना हत्यारा: शादी समारोह में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, वकील की जान गई
कौन है सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित 12 करोड़ कैश और 10 किलो सोना मामला का मुख्य आरोपी RTO के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा है। भोपाल परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का मामला मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित भ्रष्टाचार मामलों में से एक है। 28,000 रुपये मासिक वेतन पाने वाले इस पूर्व आरक्षक के पास से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और नकदी का खुलासा हुआ था।


