फतेहाबाद। एक मासूम बच्ची ने स्कूल में अपनी शिक्षिका से ऐसी बात कही, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। बच्ची डरी हुई थी, सहमी हुई थी और उसने मदद की गुहार लगाई। इसके बाद स्कूल प्रशासन से लेकर बाल संरक्षण तंत्र तक तुरंत हरकत में आ गया।
मामला इतना गंभीर था कि सूचना मिलते ही कई विभाग सक्रिय हुए। बच्ची की काउंसिलिंग करवाई गई और जो बातें सामने आईं, उन्होंने सभी को झकझोर दिया। इसके बाद पुलिस ने बिना देरी कार्रवाई शुरू कर दी।
दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद में महिला थाना पुलिस ने एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण (Sexual Abuse – यौन उत्पीड़न) के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा के अनुसार, बाल कल्याण समिति फतेहाबाद की शिकायत और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजी गई सूचना के आधार पर 7 मई को मामला दर्ज किया गया। बच्ची ने अपने स्कूल की शिक्षिका को आपबीती बताई थी, जिसके बाद काउंसिलिंग में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवकुमार के अनुसार, बच्ची की देखरेख और आगे की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए उसे बाल देखरेख गृह पंचकूला भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि परिवार में देखभाल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण यह कदम बच्ची के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया जा रहा है।
- त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने का शानदार मौका, Tata, Hyundai और Toyota की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट
- ‘बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में भी सत्ता परिवर्तन…’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर हमला
- Koderma Accident: जन्मदिन की खुशियां बदलीं मातम में, तिलैया डैम में डूबकर दो दोस्तों की मौत, तीन को बचाया गया
- गयाजी-बोधगया में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक एडवाइजरी, 17 से 21 अक्टूबर तक शहर में नो-एंट्री, जानें बदला रूट और पार्किंग
- CJP के प्रदर्शन से व्यापार प्रभावित होने पर SC की टिप्पणी, कहा- उम्मीद है सद्बुद्धि आएगी

