फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्रेटा चालक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेटा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, हिसार से सिरसा जिले के गांव खारिया निवासी सत्यप्रकाश अपनी बहन इंदु के साथ क्रेटा गाड़ी में अपने गांव लौट रहा था। जब वे फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास पहुंचे तो कथित तौर पर चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई।
अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंची कार
नींद की झपकी आने के कारण क्रेटा अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से फतेहाबाद से हिसार की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सत्यप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन इंदु गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- गरबा की धूम : W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव
- गोपालगंज में गैस रिसाव होने से भीषण हादसा, 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे
- मुजफ्फरपुर के बंदरा में देर रात भीषण अगलगी, चूल्हे की चिंगारी से 6 मकान जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट
- पंजाब में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या: राजस्थान से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
- सावधान! उमराह यात्रा के नाम पर ऐसे हो रही ठगी: 5 लोगों से हड़पे 20 लाख, पैसे वापस मांगने पर देता था ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला

