फतेहाबाद। जिले में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की शादी महज चार महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी करीब सात दिन पहले अपने मायके गई हुई थी। युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक घर पर अकेला था। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।


पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जाँच
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं युवक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।