फतेहाबाद, सुनील सम्भ्रवाल. थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के चोदेला शिकारपुर, थाना अलापुर निवासी प्रेम बाबू पुत्र जयचंद को सह आरोपी के रूप में काबू किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में चार आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि 01 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से कुछ व्यक्ति अफीम की खेप लेकर फतेहाबाद में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एनएच-9 स्थित धांगड़ बाईपास पुल के नीचे नाकाबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 937 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।
इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 214 दिनांक 01.06.2026 के तहत धारा 18(B), 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान प्रेम बाबू की संलिप्तता सामने आने पर उसे सह आरोपी के रूप में नामजद कर काबू किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में गहनता से जांच की जा रही है तथा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी



