फतेहगढ़ साहिब। चुनाव के बाद अब मत पेटी को लेकर बवाल मचा है. बस्सी पठाना वार्ड-9 के पोलिंग बूथ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद वीडियो में पोलिंग पार्टी खुले बैलेट पेपर के साथ दिख रही है. इसे लेकर बुधवार देर शाम आईटीआई स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर लोग इक्कठा हो गए और जमकर हंगामा किया. रात आठ बजे के बाद आप को छोड़कर वार्ड-9 के सभी उम्मीदवारों ने सरहिंद-मोरिंडा रोड जाम कर दिया.
वीडियो में पोलिंग पार्टी बूथ के बंद कमरे में बैलेट पेपर के साथ नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद अन्य पार्टी ने जमकर विरोध किया है. आरोप है कि यह फुटेज शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद का है. विरोध के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद बुलाकर बैलेट बॉक्स सील किया गया. प्रत्याशियों का कहना है कि जब पहले ही बचे बैलेट पेपर गिनकर सील हो गए थे, तो बाद में पोलिंग पार्टी खुले बैलेट पेपर के साथ वीडियो फुटेज में कैसे दिखी.

उम्मीदवारों ने मांग की कि प्रशासन उस डेढ़ घंटे की आधिकारिक वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाए. आपको बता दें कि पहले ही हाईकोर्ट ने पूरी मतदान प्रक्रिया की बिना रुकावट वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे. वही प्रशासन ने भी बिना ब्रेक रिकॉर्डिंग का दावा किया था. अगर बंद कमरे में बैलेट पेपर खोल छेड़छाड़ की गई तो चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराया जाए.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

