पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक बस बेकाबू होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घायलों को तुरंत मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, वहीं गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
यह हादसा बस्सी पठाना के मोरिंडा-चुन्नी रोड पर हिम्मतपुरा गांव के पास रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुआ। बस में सवार श्रद्धालु मेन माजरा के रहने वाले थे और श्री आनंदपुर साहिब से बैसाखी के अवसर पर माथा टेककर लौट रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद बस में करंट फैल गया, जिससे कई यात्री झुलस गए और स्थिति और गंभीर हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
शुभम अग्रवाल (एसएसपी) ने बताया कि शुरुआती जांच में बस के किसी हिस्से में खराबी की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं का जत्था बैसाखी पर दर्शन करने गया था और अपने गंतव्य से महज करीब 1.5 किलोमीटर दूर था, जब यह हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि कई घायल अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही.
- शराब के नशे में तांडव करने वाले हत्यारोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने सुनाया कड़ा फैसला
- झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने क्यों चुना निर्दलीय रास्ता? मदन राठौड़ ने कही ये बात
- पंजाब में 21 अक्टूबर से सरकारी बसों का चक्का जाम! कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- भीलवाड़ा में युवक ने की आत्महत्या, 10 लोगों पर दर्ज हुआ केस
- कुपोषण और एनीमिया से लड़ने छत्तीसगढ़ में शुरू होगा ‘हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान
