फतेहगढ़ सहिब। अमृतसर बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए हड़ताल के आह्वान पर आज फतेहगढ़ साहिब में भी असर देखने को मिला है. इसी क्रम में बार एसोसिएशन के वकीलों ने पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ हड़ताल की।
वकील के पिता की हत्या के मामले में यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है, इस मामले में आरोप है कि अब तक पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की हैकाम हुआ ठप रोष व्यक्त करते हुए वकीलों ने तय किया है कि यायिक कार्यों का पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीते दिनों अमृतसर में एक वकील के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थीअध्यक्ष गगनदीप सिंह ने कहा कि इस दुखद घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हत्यारों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

वकील समुदाय ने पुरजोर मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।उन्होंने कहा कि यदि कानून की रक्षा करने वालों के परिवार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा होगी। हड़ताल के कारण आज कोर्ट परिसर में कामकाज ठप रहा, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
