फतेहगढ़ साहिब. पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में सोमवार देर रात दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वारदात मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां में रहने वाले मेवा सिंह के साथ घटी है. मेवा सिंह के घर अज्ञात हमलावरों ने घुसकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने उस पर कई वार किए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. इस वारदात में पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी है.
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है. मृतक की बेरहमी से हत्या की गई है. आरोपियों ने उसका एक हाथ भी काट दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
बेटी और पत्नी मौजूद थे घर मे
मृतक की बेटी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे घर का पालतू कुत्ता लगातार भौंक रहा था. आवाज सुनकर उसके पिता कमरे से बाहर निकले, आरोप है कि पहले से घर के अंदर छिपे हमलावरों ने बाहर आते ही उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
पिता की चीखें सुनकर वह और उसकी मां उन्हें बचाने के लिए बाहर निकलने लगीं. आत्मरक्षा के लिए उन्होंने डंडा भी उठाया, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की. इससे घबराकर दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद पड़ोसियों के पहुंचने पर जब दरवाजा खोला गया तो मेवा सिंह खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े मिले.
जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह पर अक्टूबर 2020 में गांव तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था. इस मामले में मंडी गोबिंदगढ़ थाने में केस दर्ज हुआ था और मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन था. वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था.पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

