कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर हाइकोर्ट में एक पिता भ्रूण लेकर पहुंचा और बोला न्याय दो नहीं तो इच्छा मृत्यु की इजाजत। पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि उसके पूरे परिवार की जान को खतरा है।

कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोप

फरियादी ने एक कारोबारी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। कहा- कारोबारी के हमले से पत्नी का मिसकैरेज (गर्भपात) हो गया है। मिस कैरेज के बाद भ्रूण लेकर पति कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में दी दलील कि चुनाव लड़ने और सच बोलने की सजा मिल रही है। मामले में थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

बड़ी खबरः कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ FIR पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानिए क्या है मामला

पहले भी कई बार हमला हो चुका

दरअसल फरियादी दयाशंकर पांडे रीवा जिले का रहने वाला है। उसने साल 2024 में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुका था। चुनावी रंजिश को लेकर दयाशंकर पांडे पर कई बार हमला हो चुका है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m