कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में बहू और अन्य परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर 95 साल के बुजुर्ग ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी की है।
पीठ से आर-पार हुई गोली
बताया गया कि गोली बुजुर्ग के पेट में लगकर पीठ से आर-पार निकली। पास ही उनकी बारह बोर की लाइसेंसी राइफल भी मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
मौके से सुसाइड नोट बरामद
जांच पड़ताल की तो मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिससे पता चला है कि बुजुर्ग अपनी बड़ी बहू से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गया था। पारिवारिक क्लेश के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
डेयरी संचालन करता था मृतक
नेहरू कॉलोनी निवासी रामाधार गुप्ता डेयरी संचालक थे। फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

