कमल वर्मा, ग्वालियर। खून के रिश्तों के बीच पनपी नफरत और नशे की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नाका चंद्रवदनी इलाके में पिता ने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता के साथ छोटे भाई ने भी इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पिता-पुत्र ने सुसाइड की झूठी कहानी रची और एक महीने तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में फिर गूंजी बाघों की दहाड़ः आपसी संघर्ष में 4 माह के शावक की मौत,
रिंकू यादव की 4 मार्च को घर में लाश मिली थी
दअरसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के 38 साल के रिंकू यादव की 4 मार्च को घर में लाश मिली थी। पिता राजू और भाई गौरव ने पुलिस को बताया था कि रिंकू शराब का आदी था। इसी लत के कारण वह अवसाद में रहता था जिसके कारण उसने खुदकुशी कर ली हैं। पुलिस ने परिजनों की इस बात पर भरोसा कर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब रिंकू की पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस सन्न रह गई। रिपोर्ट में साफ लिखा था कि मौत फंदा लगाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है।
पत्नी को पीटने के दौरान मां पर हाथ उठा दिया था
पुलिस ने पिता राजू और भाई गौरव से पूछताछ की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसके सामने मेडिकल रिपोर्ट रखी तो वह टूट गए और गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी पिता पुत्र ने बताया कि रिंकू शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाता था। पूरा परिवार तंग आ चुका था। 4 मार्च को रिंकू की पत्नी की तबीयत खराब थी। नशे में धुत रिंकू ने बीमार पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। जब मां उसे बचाने आई तो रिंकू ने मां पर भी हाथ उठा दिया। इसके बाद भाई गौरव ने रिंकू के हाथ पकड़े और पिता राजू ने उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

