फाजिल्का। फाजिल्का से चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसमे महाराजा अग्रसेन चौक के पास स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया। बच्चे ऑटो में सवार थे और स्कूल जाने के लिए निकले थे इस दौरान कोहरा भी काफी था। हादसे के बाद डर के मारे बच्चे चीखने लगे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को किसी तरह निकला। इस घटना में 2 बच्चों को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल के 8–9 बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। इस दौरान ही अचानक ऑटो के सामने साइकिल में एक लड़की आ गई, उसे बचाने के प्रयास में ऑटो चा ने तेज कट मारा, जिससे ऑटो में बैलेंस नहीं बना और गाड़ी पलट गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बाकी को चोट नहीं आई है लेकिन इस घटना से सभी बच्चे घबरा गए थे। सभी के परिजन को घटना की सूचना दी गई।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

