फाजिल्का। फाजिल्का से बड़ी सनसनीखेज बात समाने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की इस लिए बेरहमी से पिटाई की क्योंकि उसने बेटी को छेड़ने से मना किया। यह घटना फाजिल्का से सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले परिवार ने व्यक्ति को घर के बाहर घेर कर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान आरोपियों ने व्यक्ति की गर्दन और सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान बलकार सिंह निवासी अबोहर के रूप में हुई है। इस बारे में मृतक की पत्नी चरनजीत कौर ने बताया कि गांव भंगाला का युवक मनजिंदर सिंह उर्फ मनी उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने आगे बताया कि उसका पति बलकार सिंह गांव में ही किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे जहां पर वह लड़का उनकी बेटी के छेड़ने लगा। यही नहीं उसकी बेटी को धमकियां भी देने लगा।

इसके बाद उनका पति वहां परेशान होकर बेटी को साथ लेकर शादी छोड़कर घर वापस आए गए। इसकी शिकायत कब लड़की के पिता करने गए तो अपराधियों ने उन्हें बहुत पीटा जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामला पुलिस के जा चुका है साथ ही मृतक की पत्नी ने अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’

