फाजिल्का। पंजाब में गुरुवार की शाम को काफी तेज आंधी और तूफान आया है। इसके कारण फाजिल्का के झंगड़ भैणी गांव में एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता रानी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूटा है। गांव में भी शोक की लहर है।
रसोई का शेड गिरने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक रसोई के ऊपर सीमेंट का शेड लड़की के ऊपर आ गिरा। इस कारण उसकी गर्दन पर काफी ज्यादा गंभीर चोट आ गई। हालत को देखते हुए उसे तुरंत नज़दीकी अस्पताल में लेकर जाया गया है। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण उनका मकान काफी जर्जर हो गया था। उसमें दरारें भी आ चुकी थीं, जिसके चलते शेड तेज हवाओं का दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट कर गिर गया।

2 महीने पहले हुई थी पिता की हुई थी मौत
बड़े दुख की बात है कि 2 महीने पहले ही लड़की के पिता की भी मौत हुई थी। इसके कारण परिवार की आर्थिक हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। अब गांव वालों ने प्रशासन और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
- दिलेर खरकिया फायरिंग केस में जयजी से पूछताछ, बाहर आते ही बोले- परिवार को कुछ हुआ तो…
- अंकिता-हसनैन लव जिहाद मामला: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब, स्पेशल मैरिज एक्ट को परिभाषित करने के निर्देश
- त्योहारों पर जगमगाएगा यूपी! नहीं होगी बिजली कटौती, सरकार ने तैयार किया ‘फुलप्रूफ प्लान’
- ड्राइविंग लाइसेंस वैध नहीं तो भी पहले देना होगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने बीमा कंपनी को दिया ‘पे एंड रिकवर’ का आदेश
- MP में परिवहन सेवा का नया अध्याय: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, सीएम डॉ. मोहन दिखाएंगे हरी झंडी


