फाजिल्का। पंजाब में लगातार नशा तस्करी की जा रही है,इस बीच फाजिल्का पुलिस बड़ी सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ के खेतों से करीब 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद नशे की खेप 20 पैकेटों में पैक थी, जिसे खेत में फेंका गया था। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सीमावर्ती इलाके में चौकसी और बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 24 मई 2026 को की गई। थाना सदर जलालाबाद के प्रभारी उपनिरीक्षक जुगराज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गट्टी बीसोके चौकी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की ओर से सूचना दी गई कि गांव प्रभात सिंह वाला हिठाड़ में सीमा से लगे खेतों में एक संदिग्ध बंडल दिखाई दिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साथ ही जलालाबाद उपमंडल के पुलिस उपाधीक्षक गुरसेवक सिंह को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

