फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले में थाना सिटी जलालाबाद पुलिस ने बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते विफल करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, छह मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक खाली खोल और दो कापे बरामद किए हैं। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल बलजीत सिंह के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव मटवाना कला और आसपास के कुछ युवक गांव मुहम्मदे वाला स्थित एक बंद पड़े शैलर परिसर में अवैध हथियारों के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान अमन कुमार उर्फ अमना, वरिंदर सिंह, बूड़ सिंह, अरसदीप सिंह उर्फ सिंघा, करण और परमजीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं साजन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, छह मैगजीन, चार जिंदा राउंड, एक खाली खोल और दो कापे बरामद किए। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने हथियार कहां से हासिल किए, उनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
- फिटकरी के पानी से दूर होगा दांतों का पीलापन, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
- Jharkhand Politics: पीएम मोदी के कार्यकाल की सराहना में झारखंड BJP ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव, बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियां
- राम वन गमन परिपथ का 3 चरणों में होगा विकास, पहले चरण में 10 स्थानों का होगा कायाकल्प, तीन साल में पूरे होंगे काम
- सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल…
- मजबूरी में नवजात को छोड़ना पड़े तो न घबराएं! हरियाणा में बनाए गए 141 सुरक्षित पालना केंद्र

