फाजिल्का. फाजिल्का जिला पुलिस ने संजय वर्मा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान के बीकानेर से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बीकानेर के गांव कछोर से इंदरपाल बिश्नोई, संदीप खिचड़ और पवन खिचड़ को हिरासत में लिया है।
मुख्य आरोपी सहित दो अन्य फरार
पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने न केवल हत्या में शामिल शूटरों को पनाह दी, बल्कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये भी ट्रांसफर किए। इससे पहले पुलिस ने पटियाला से दो अन्य आरोपियों, जसप्रीत सिंह और राम रतन को गिरफ्तार किया था, जिनकी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी शक्ति कुमार और दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

पुलिस करेगी तीनों का रिमांड हासिल
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक पीजी संचालित करता है। पुलिस इन तीनों से पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करेगी। एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि संजय वर्मा की हत्या के कारणों की जांच जारी है और मामला अदालत में विचाराधीन है।
पुलिस ने वर्मा परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। साथ ही, व्यापारियों को भी आश्वस्त किया गया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा कर रही है।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

