पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. बताया जा रहा है की अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
बता दें कि इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी एजेंटों के संपर्क में रहकर इस अवैध तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 आधुनिक पिस्तौल, 1847 जिंदा कारतूस और 42 मैगज़ीन बरामद की हैं।
इस ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान में बैठे संचालकों से निर्देश प्राप्त कर सीमावर्ती इलाकों के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहा था।
https://twitter.com/DGPPunjabPolice/status/1966374683542172074/photo/1
डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “हमारे जांबाज़ पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि पंजाब पुलिस सीमा पार से आने वाले खतरों से निपटने में पूरी तरह सक्षम और सतर्क है।”

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मॉड्यूल के तार किन-किन स्थानों और लोगों से जुड़े हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि तस्करी के इस नेटवर्क का उपयोग पंजाब और अन्य राज्यों में अस्थिरता फैलाने के उद्देश्य से किया जा सकता था। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीमा पार अपराध, आतंकवादी नेटवर्क और संगठित तस्करी से जुड़ी हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखे हुए है।
- चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू! 11 नवंबर से बंद होंगे कपाट, जानिए कब कहां होगा अंतिम दर्शन
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में ओडिशा का डंका : प्रज्ञान ओझा संभालेंगे बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति की कमान, शिव सुंदर दास भी बने सदस्य
- फतेहगढ़ साहिब के गिल पैलेस में भीषण आग, मिनटों में राख हुआ लाखों का कीमती फर्नीचर; शादियों की बुकिंग पर भी असर
- महिलाओं की बेइज्जती पर भड़कीं Akshara Singh, फैन को लगाई फटकार; गलती मानने पर खुद कहा- ‘आई लव यू’
- सावधान! चाऊमीन खाते ही एटा में किशोरी की तड़प-तड़पकर मौत, गले में अटक गई नूडल्स; जानें पूरा मामला
