फाजिल्का। सीमावर्ती जिले फाजिल्का में नशा तस्करों और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जलालाबाद इलाके से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन, अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
स्टेट स्पेशल सेल थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा जलालाबाद क्षेत्र में नाकाबंदी और चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया, जिसकी पहचान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। आरोपी गांव झुग्गे किशोर (ममदोट) का रहने वाला बताया जा रहा है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से शुरुआत में 2 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल बरामद हुई थीं। इसके बाद पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर सीमावर्ती क्षेत्र से 4 और पिस्तौल बरामद की गईं।

पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नशे और हथियारों की यह खेप (Consignment) सरहद पार पाकिस्तान से भेजी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरनाम सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।
- ‘हर घर जल’ योजना में 3.85 करोड़ का गबन! पहली ही टेस्टिंग में ढह गई थी 30 फीट ऊंची टंकी, BJP नेता समेत 4 पर EOW की FIR
- NSE IPO Listing Today : शेयर बाजार में NSE की धमाकेदार एंट्री? IPO निवेशकों को मिला इतना लिस्टिंग गेन
- सियासी चौपाल: हरियाणा में कल किसने क्या कहा, किसने किसे घेरा? हुड्डा के ‘भिड़ जा’ से लेकर BJP के संगठन फेरबदल तक
- Gold Price Outlook 2026 : सोना 5000 डॉलर के पार जाएगा, जानिए एक्सपर्ट ने क्यों चौंकाया ?
- जंगल में बवाल! ग्रामीणों ने वन विभाग से की झूमाझटकी, अतिक्रमण की जांच करने पहुंची थी टीम


