FBI ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान चलाया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ अमेरिका, कनाडा और यूरोप में FBI ने ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया है. इसके तहत 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. छापों के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन और कोकीन जैसे ड्रग्स, कई आग्नेयास्त्र और हजारों डॉलर की नकदी बरामद की गई है.

स्थानीय पुलिस विभागों के साथ मिलकर चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लॉरेंस बिश्नोई के ग्लोबल सिंडिकेट को पूरी तरह से तोड़ना है.

FBI ने इस इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ चलाए गए एक्शन को ‘Operation Hard ball’ नाम दिया है. इस ऑपरेशन में लारेंस बिश्नोई गैंग उसके सहयोगियों गोल्डी बरार और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाया गया. US के अलावा कनाडा और यूरोप में लगभग 50 से अधिक जगहों पर रेड करके प्रतिबंधित समान जब्त किया गया, जिसमें भारी मात्रा में ड्रग भी शामिल है.

आओको बताते चले कि कनाडा की सरकार ने बीते साल ही लारेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया था. लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी अमेरिका में वर्षों तक छुपा रहा.

लारेंस बिश्नोई का गैंग इंडिया सहित अमेरिका, कनाडा और यूरोप में अवैध तरीके से अपने अपराध का साम्राज्य चला रहे हैं. कनाडा, अमेरिका और यूरोप में रह रहे भारतीयों को निशाना बनाकर उनसे रंगदारी वसूल कर रहे हैं.

भारतीय एजेंसियों के सूत्र के मुताबिक लारेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और यूरोप में फैला हुआ है भारत से फरार होकर गैंग के मेंबर्स इन देशों में अपना अड्डा बनाकर आपराधिक साम्राज्य चला रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m