अमृतसर. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी Top-10 Most Wanted सूची में शामिल किया है. इसकी लगातार खोज की जा रही है और अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले को 10 लाख डॉलर यानी करीब 9.5 करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जाएगा. पुलिस के अनुसार कई आपराधिक मामलों में गोल्डी का नाम है उसकी काफी समय से खोज जारी है पर वह छुपा बैठा है.
ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख ऑपरेशनल लीडर बताती है. अमेरिकी आरोपों के मुताबिक, बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई पर 2023 में कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप है. निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका ने इसी साल जुलाई में पहली बार चार्जशीट दाखिल की थी.
जेल से अपराधों को बढ़ाने का आरोप
अमेरिकी जांच के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई भारतीय जेल में रहते हुए भी कथित तौर पर अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करता रहा. आरोप है कि जेल में तस्करी के जरिए पहुंचाए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस की मदद से हत्या, रंगदारी, अपहरण, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों को निर्देशित किया जाता था. यही कारण है कि अब पुलिस ने इसे मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल किया है और लगातार उसकी खोज जारी है.
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

