पंजाब में आज से मौसम बदलेगा। कही बारिश तो कही कोहरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के सक्रिय होने से प्रदेश में कुछ स्थानों पर दो दिन तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।
रात अभी भी ठिठुरन भरी
पंजाब में रातें अभी भी ठंडी हैं। कई जिलों में रात को बहुत अधिक ठंडी पड़ रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। पिछले दिन की तुलना में औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे कम तापमान अबोहर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया।
- न बिजली, न पक्की छत! जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर मासूम, अनूपपुर के इस सरकारी स्कूल का हाल बेहाल
- CG Crime : बस छूटने पर दूसरी गाड़ी का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, चार दरिंदे गिरफ्तार
- जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, दूसरे चरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
- विश्वस्तरीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा ग्वालियर, CM डॉ. मोहन ने कहा- मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
- पुरानी रंजिश में दोस्त का कत्ल: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


