Dharm Deso – श्राद्ध पक्ष का समय पितरों का स्मरण करने तर्पण देने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए बहुत पवित्र होता है। सनातन परंपरा के अनुसार इन 16 दिनों में पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान बताए गए कुछ छोटे-छोटे उपाय इंसान के जीवन से आर्थिक तंगी दूर कर सकते हैं।पितृपक्ष में किसी भी एक दिन जब भी समय मिले यह सरल कार्य किया जा सकता है।
उपाय की सामग्री और विधि

1.एक ताजी सिकी हुई गेहूं की रोटी,
2.चीनी या गुड़
3.पके हुए चावल
विधि
सबसे पहले एक रोटी लें। उसके ऊपर थोड़ी सी शक्कर या गुड़ रखें और साथ में थोड़े से पके हुए चावल रखे। इसके बाद रोटी को मोड़कर या रोल बनाकर एक साथ कर लें।
भोजन देते समय भगवान शंकर के विशेष स्वरूप ‘विष कपि वृषा कपि का नाम ध्यानपूर्वक मन में स्मरण करें।
सामग्री तैयार करने के बाद इसे घर के द्वार पर आई गाय या किसी भी गोवंश को श्रद्धा पूर्वक खिला दें।
आर्थिक स्थिति में सुधार और घर में खुशहाली
गौ माता को पूजनीय माना गया है। श्राद्धपक्ष के समय गौ माता को भोजन कराने से न सिर्फ पूर्वज खुद होते हैं। बल्कि भगवान शंकर का ‘विष कपि’ नाम स्मरण करने से घर की दरिद्रता और आर्थिक रुकावटें भी खत्म होने लगती हैं।


