आरिफ शेख, श्योपुर। मध्य प्रदेश प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी आई है। मादा चीता गामिनी ने चौथे शावक को जन्म दिया है। हालांकि, बीते दिनों ही यह शावक जन्मा था, जिसकी पुष्टि 10 दिन बाद हुई है। इसी के साथ भारत में अब चीतों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: कूनो में चीतों का बढ़ा कुनबा: दूसरी बार मां बनी चीता ‘गामिनी’ 3 शावकों के जन्म पर केंद्रीय वन मंत्री और सीएम डॉ मोहन ने जताई खुशी
केंद्रीय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने चीते के जन्म पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कूनो नेशनल पार्क को मादा चीता गामिनी के चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। फील्ड और वेटेरिनरी टीमों द्वारा गहन मॉनिटरिंग के दौरान चौथे बच्चे की मौजूदगी की पुष्टि हुई। चारों बच्चे अभी स्वस्थ हैं और ठीक हैं
यह भी पढ़ें: MP में नकली घी का भंडाफोड़: मकान में छापामार कर 1600 लीटर जब्त, UP की कंपनियों के नाम पर हो रही थी सप्लाई
उन्होंने आगे लिखा कि यह डेवलपमेंट प्रोजेक्ट चीता के तहत साइंटिफिक मैनेजमेंट और कंजर्वेशन के लिए लगातार कमिटमेंट को दिखाता है, और भारत में चीतों को फिर से लाने की यात्रा में एक और पॉजिटिव कदम है। भारत में अब चीतों की संख्या 39 हो गई है, जिसमें 28 भारत में जन्मे बच्चे शामिल हैं।

