परवेज खान, शिवपुरी। जिले की करेरा तहसील में नगर परिषद कार्यालय पर रात के समय एक महिला पार्षद अपने पति के साथ पहुंची और साथ में लाए ट्रैक्टर ट्राली से नगर परिषद कार्यालय के बाहर गोबर फेंक दिया l महिला पार्षद का आरोप है कि नगर परिषद में कई बार शिकायत करने के बाद भी उनके वार्ड में ना तो सफाई हो रही है और ना ही कोई काम हो रहे हैंl
यह भी पढ़ें: सुहाग लॉज में चल रहा था गंदा काम: संदिग्ध हालत में 10 लड़कियों के साथ पकड़ाए 8 लड़के, आपत्तिजनक सामान बरामद
करेरा के वार्ड क्रमांक 15 से खुशबू यादव पार्षद हैं। उनका कहना है कि 4 साल बीतने के बाद भी न तो सड़कों का ही निर्माण हुआ है और न ही उनके वार्ड में साफ सफाई का काम हो रहा है। महिला पार्षद का आरोप है कि कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें: जामताड़ा की तर्ज पर करेरा बना साइबर ठगों का हॉट स्पॉट: अश्लीलता के जाल में फंसाकर लूटे करोड़ों, जालसाजी के पैसों से बनाए आलिशान मकान, 20 पुरुष और 1 महिला गिरफ्तार
महिला पार्षद का कहना है कि बाढ़ में गंदगी के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है l महिला पार्षद का कहना है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह सारे करेरा नगर में इसी तरह से गोबर फेंक कर अपना विरोध जताएंगी l

