कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जलबपुर में महिला डॉक्टर हेमलता प्रॉपर्टी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। प्रॉपर्टी विवाद को एसडीएम कोर्ट में रजिस्टर्ड किया गया है। मामले में 5 लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्तीः परिवार के साथ मिलकर की थी हत्या, आरोपी समीर पत्नी के साथ गिरफ्तार,

दोनों बहनें और संपदा विभाग को नोटिस

दरअसल मामले में डॉक्टर हेमलता की दोनों बहनें डॉ सुमित जैन, डॉ प्राची जैन और नगर निगम के संपदा विभाग को नोटिस जारी की गई है। 2 से 3 दिन के भीतर सभी को नोटिस की तामिली की जाएगी। सभी को दस्तावेज के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गए हैं।

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमीः पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर महिला अधिकारी ने खरीदा पति

प्रॉपर्टी को धोखे से दान कराए जाने की शिकायत

बता दें डॉ हेमलता के बेटे और पति की मृत्यु के बाद प्रॉपर्टी का विवाद हुआ था। प्रॉपर्टी का हिस्सा 11 वर्ग फीट डॉ सुमित जैन और उनकी पत्नी को दान में देने का मामला है। दूसरे हिस्से की वसीयत धार्मिक संस्था के नाम किये जाने का खुलासा हुआ था।डॉ हेमलता की प्रॉपर्टी को धोखे से दान कराए जाने की शिकायत सामने आयी थी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m