Dharm Desk – फेंगशुई में मोमबत्तियां सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं मानी जातीं, बल्कि इन्हें घर की ऊर्जा यानी ची को संतुलित करने का एक प्रभावी माध्यम माना गया है. सही दिशा और रंग के अनुसार, कैंडल का उपयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. जिससे जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

घर में ऊर्जा संतुलन का आसान उपाय करे

फेंगशुई के अनुसार जब घर में ऊर्जा का प्रवाह असंतुलित होता है तो व्यक्ति को तनाव, विवाद, आर्थिक तंगी और एका ग्रता की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में मोमबत्तियों का सही यूस इन परेशानियों को दूर करने में मदद करता है. कैंडल की लौ अग्नि तत्व का प्रतीक होती है, जो नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर वाता वरण को शुद्ध बनाती है.

दिशा और रंग के अनुसार कैंडल का महत्व

  1. उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) – इस दिशा में हरे रंग की मोमबत्ती लगाना बेहद शुभ माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पढ़ाई करने वाले बच्चों की एकाग्रता में सुधार होता है. जिन घरों में बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता या बार-बार ध्यान भकटता है, वहां यह उपाय विशेष लाभ देता है.
  2. दक्षिण-पश्चिम दिशा (अग्निकोण) – इस कोने में गुलाबी और पीले रंग की मोमबत्ती जलाने से परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है. यदि घर में अक्सर झगड़े, मतभेद या रिश्तों में दूरियां बनी रहती हैं, तो यह उपाय रिश्तों को मधुर बनाने में सहायक होता है.
  3. दक्षिण दिशा – दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोबमत्ती जलाना धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है. यह उपाय आर्थिक समस्याओं, धन की कमी या बार-बार होने वाले खर्चों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
  4. पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा – इन दिशाओं में नीले रंग की मोमबत्तियां लगाने से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. यह उन लोगों के लिए लाभकारी है जो तनाव, चिंता या अस्थिरता से जूझ रहे हैं.
  5. उत्तर दिशा – उत्तर दिशा में सफेद रंग की मोमबत्ती लगाने से रचनात्मकता बढ़ती है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कला, लेखन या नए विचारों से जुड़े काम करते हैं.

किन समस्याओं में राहत मिलती है

फेंगशुई के इन उपायों से घर में नकारात्मकता, तनाव, पारिवारिक कलह, तंगी, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और मान सिक अशांति जैसी सस्याएं धीरे-धीरे कम होने लगती है. साथ ही यह उपाय आत्मविश्वास बढ़ाने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है.

रंग-बिरंगी मोमबत्तियां से क्या मिलते हैं फायदे

नियमित रूप से सही दिशा और रंग की मोमबत्तियों का प्रयोग करने से घर का वाता वरण शांत और सकारात्मक बनता है. इसेस भाग्य का साथ मिलने लगता है, कार्यों में सलफता मिलती है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझ बढ़ती है.