फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 14 वर्षीय बालक करिवम मल्होत्रा ने अपने पिता की पिस्तौल से खेलते समय गलती से अपने सिर में गोली मार ली। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, करिवम मल्होत्रा स्कूल से पढ़ाई करके घर लौटा था। कपड़े बदलने के लिए जब वह अलमारी से कपड़े निकाल रहा था, तभी उसे वहां रखी पिस्तौल मिल गई। खेल-खेल में अचानक पिस्तौल से गोली चल गई, जो सीधे उसके सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया। फिरोजपुर सिटी थाने के एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक, करिवम की हालत बेहद नाजुक है और उसका इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चल रहा है।
- असदुद्दीन ओवैसी ने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, बड़ा दावा करते हुए अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया
- गांधी संग्रहालय की दीवार पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने से तनाव, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- ‘कांग्रेस ने विकास में नंबर-1 बनाया, भाजपा ने कर्ज और बेरोजगारी में’, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
- महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा, बस का कांच भी फोड़ा
- IIT बॉम्बे के डायरेक्टर छात्रों के 18 सूत्रीय मांगों पर किया साइन, प्रोफेसर पर SC-ST ऐक्ट में दर्ज हुआ मामला



